फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति सहित तीन की हालत बिगड़ी

छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति सहित तीन की हालत बिगड़ी

Mon, 17 Jul 2017 07:18 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति सहित तीन की हालत बिगड़ी
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में छिपकली पड़ी दाल खाने से दंपति सहित तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। महिला और बेटे की हालत में घर पर ही सुधार हो गया, लेकिन पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी भी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ निवासी रामसिंह के घर पर सोमवार सुबह खाने में दाल बनी थी। पत्नी सोनी ने पति और 13 वर्षीय बेटे रिमझिम व अपने लिए अलग-अलग थाली में खाना परोसा। तीनों लोग दाल में भिगोकर रोटी का एक-दो टुकड़ा खा पाए थे, कि तभी पतीली में रखी दाल के अंदर सोनी को छिपकली दिखाई दी। छिपकली दाल में देखते ही सभी के होश उड़ गए। घर के सभी सदस्यों का जी मचलाने लगा और उल्टियां शुरू हो गईं। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद सोनी और बेटा तो सही हो गया, लेकिन रामसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed