फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सभी बूथों पर चले सदस्यता अभियान : तनवीर

सभी बूथों पर चले सदस्यता अभियान : तनवीर

Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
सभी बूथों पर चले सदस्यता अभियान : तनवीर
पुवाया (शाहजहांपुर) सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सदस्यता अभियान आंदोलन है। इस अभियान के बाद कोई भी पार्टी सपा के सामने नहीं टिक पाएगी।
विज्ञापन

वह बुधवार को गांधी भवन के बारातघर में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। हर कार्यकर्ता के साथ पूरी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिला सदस्यता प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता 15 जून को प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाकर कम से कम 25 सदस्य जरूर बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है और सभी वर्ग सरकार से परेशान हो चुके हैं।

रणंजय यादव, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, प्रदीप पांडे, संजय गुप्ता, विनोद मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री, हिमांशु बाजपेयी आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठित रहने की अपील की। बैठक में तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed