फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1114 teacher receive joining later

1114 प्रशिक्षु शिक्षकों ने को बंट गए नियुक्ति पत्र

Wed, 28 Jan 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
करीब सवा तीन साल तक विवादों में घिरे रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की चयन प्रक्रिया के तहत जिले में अब तक विभिन्न वर्गों के 1114 अभ्यर्थी काउंसिलिंग करा चुके हैं। इस लिहाज से जिले में अभी 1686 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। अब बीएसए को डीएम के द्वारा अनुमोदित दूसरी सूची का इंतजार है, जिसके बाद दूसरे चरण में प्रशिक्षु शिक्षकों को ज्वाइनिंग देना शुरू किया जाए।
विज्ञापन

जिले में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2800 प्रशिक्षु शिक्षकों के पद थे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने 2488 चयनित शिक्षकों की सूची बीएसए को दी थी, जिसमें तीन शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी होने की वजह से उन्हें हटा दिया गया था। इस पर 2485 चयनित अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1114 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। जिले में जिन 1114 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन लोगों ने ज्वाइन करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


‘डायट को ज्वाइनिंग लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची दे गई है। अभी तक दूसरी अनुमोदित सूची प्राप्त नहीं हो सकी। सूची मिलते ही बाकी के प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed