फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 people from both sides injured several seriously in a clash stemming from a feud.

Shahjahanpur News: रंजिशन मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल, कई गंभीर

Mon, 14 Sep 2026 05:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
11 people from both sides injured several seriously in a clash stemming from a feud.
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोजा। सल्लिया गांव में शुक्रवार को सुबह रंजिशन फैयाज और शब्बन के बीच मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फैयाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत सात सितंबर की रात शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर यूनुस और शरीफ ने घर में घुसकर हमला किया था। इसकी थाने में शिकायत करने से नाराज फरीद, अशफाक, बहारुद्दीन, यूनुस, शरीफ, मोहसिन, जफर अली और दो-तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें इकबाल, इरशाद, सरजाद, हबीब, इकलाख, आमीन, साबिया और अरमान को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के शब्बन ने निसार, फैयाज उर्फ छोटू, अन्ने, फिरोज, इरशान, इकबाल, हसीब, साबिया और जीशान के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि हमले में अलहज, जफर, शारुद्दीन और मोहसिन घायल हो गए। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि आरंभिक जांच में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल सामने आए हैं। उनका मेडिकल कराने के साथ घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed