{"_id":"5c5c443abdec2258bd0c8777","slug":"101549550650-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिमी बारिश से लहलहाईं फसलें, पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिमी बारिश से लहलहाईं फसलें, पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बुधवार शाम से छाए बादल पूरी रात और बृहस्पतिवार सुबह तक बरसते रहे। इस दौरान करीब दस मिमी बारिश होने से खेतों में बढ़वार ले रही गेहूं समेत रबी सीजन की अन्य फसलें लहलहा उठीं और सिंचाई का खर्च बचने से किसानों के चेहरे खिल गए। बादल छाए रहने से रात में उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सुबह बिस्तर छोड़कर बाहर निकलने पर सर्द पछुआ हवा के झोंके ठिठुरन पैदा करने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और इस बीच बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। इधर निगोही क्षेत्र में भी रिमझिम बारिश से सड़कों पर दलदल हो गई है।
गत जनवरी माह में सर्दी के बावजूद दिन में रोजाना धूप निकलने से मौसम सामान्य और रबी सीजन की प्रमुख फसलों के लिए पूरी तरह अनुकूल रहा, लेकिन गत 27 जनवरी से मौसम के तेवर बदलने लगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाला और कोहरा गिरने के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से चली तेज हवा शीतलहर में बदलकर जनजीवन को प्रभावित करने लगी। इस कारण रात का न्यूनतम तापमान आठ-नौ डिग्री से घटकर छह डिग्री रह गया। इसके साथ ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी से दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई।
बीते मंगलवार की रात बूंदाबांदी शुरू हुई तो दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री घट गया। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने और देर रात से सुबह तक फिर बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में कोई कमी नहीं आई, उल्टे बीते 24 घंटे की तुलना में दिन में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बावजूद बरसात से वातावरण में बढ़ी आर्द्रता से पछुआ हवा घालमेल करके शीतलहर में बदल गई। इस कारण दिन ढलने के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. जे सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं फसल की बढ़वार में तेजी आएगी और गन्ना का वजन बढ़ने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
नौ घंटे ठप रही शहर के कई इलाकों की बिजली सप्लाई
बारिश के साथ चली पछुआ हवा के झोंकों ने बिजली नेटवर्क को झकझोर दिया। नतीजे में कई स्थानों पर 33 केवी और 11 केवी की लाइनों के तार पेड़ की डालें गिरने से टूट गए। रात करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान सरायकाइयां सब स्टेशन की 33 केवी इनकमिंग लाइन और 11 केवी लाइन के तार टूटने से वीआईपी इलाकेे में शामिल नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मोहल्ला दीवान जोगराज के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। अब्दुल्लागंज और रोजा बिजली उपकेंद्रों की 11 केवी लाइनों पर भी मौसम की खराबी का कहर टूटा। यही नहीं, ककरा कलां, निगोही रोड गदियाना और बहादुरगंज सब स्टेशन के फीडरों की लाइनें शार्ट सर्किट से ट्रिपिंग के शिकंजे में आ गईं। बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी थमने के बाद एक्सईएन सिटी प्रदीप कुमार ने लाइन स्टाफ की टीमें बनाकर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया और दस बजे के बाद बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी। इस दौरान जिया खेल, मतानी, गर्रा फाटक, चौक (आंशिक), ब्रजविहार कालोनी, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, तारीन टिकली नई कालोनी, मल्हार मोड़, अब्दुल्लागंज, मदरा खेल, तिलहरजई, आनंदपुरम, आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक, अली जई (आंशिक), सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी आदि इलाकों में करीब नौ घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
मोबाइल टावर पर गिरी बिजली, काफी नुकसान हुआ
मीरानपुर कटरा। बुधवार की रात तेज बरसात के साथ नगर के एक मोबाइल टावर के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे टावर के कंट्रोलर समेत कई यंत्रों को काफी नुकसान पहुंचा। बता दें कि बुधवार की शाम से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। रात करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली खुदागंज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर पर आ गिरी। जिससे मोबाइल टावर पर बिजली की केबिल जलकर नष्ट हो गई। साथ ही टावर के कंट्रोलर और कार्ड समेत मोबाइल टावर पर लगे कई यंत्रों को काफी नुकसान पहुंचा।