{"_id":"5bca22d1bdec2269af648874","slug":"101539973841-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पड़े मिले 12 हजार रुपये, दुकानदार ने छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पड़े मिले 12 हजार रुपये, दुकानदार ने छीने
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पड़े मिले 12 हजार रुपये, दुकानदार ने छीने
मालिकाना हक को लेकर दुकान, कोटेदार आमने सामने
मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। गांव हथौड़ा में शुक्रवार शाम एक मिठाई की दुकान के सामने बच्चों को 12 हजार रुपयों से भरा थैला सड़क पर पड़ा मिल गया। दुकानदार ने बच्चों को थैला उठाते देखा तो दुकान के अंदर ले जाकर बच्चों से रुपये ले लिए। रकम पर मालिकाना हक को लेकर कोटेदार और दुकानदार जब आमने-सामने आ गए तो सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई और पड़ताल शुरू कर दी।
हथौड़ा गांव से निकलकर कुछ बच्चे दशहरा पर्व पर खिरनी बाग स्थित रामलीला मेला देखने के लिए जा रहे थे। सड़क पर एक थैला बच्चों को दिखाई दिया तो उसे उठा लिया। थैले के अंदर देखने पर पता चला कि इसमें रुपये हैं, तो उन लोगों ने थैला छिपाते हुए बगल में दबा लिया। यह सब देखकर दुकानदार आया और बच्चों को प्यार से बुलाकर दुकान के अंदर ले गया और उनसे रुपये लेकर अपने कब्जे में कर लिए। इसी बीच एक कोटेदार आ गया और उसने अपने रुपये बताते हुए दुकानदार से देने को कहा लेकिन दुकानदार तैयार नहीं हुआ। इस पर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई, जब अन्य लोगों को जानकारी हुई तो उन लोगों ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अब रुपयों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।