फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खाना बनाते समय घर में लगी आग, युवक झुलसा

खाना बनाते समय घर में लगी आग, युवक झुलसा

Wed, 17 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय घर में लगी आग, युवक झुलसा
खाना बनाते घर में लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में सुबह हुई घटना
घरेलू सामान जला, एक लाख के नुकसान का अनुमान
फोटो-21,22
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में बुधवार सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। इससे घरेलू सामान जल गया। आगजनी में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 10 निवासी राजेंद्र के घर दुर्गा अष्टमी के मौके पर कन्या भोज कराने के लिए खाना बनाया जा रहा था। खाना राजेंद्र के बड़े बेटे सूरज की पत्नी कोमल और उनकी बेटी रेखा व सोनाली बना रही थी। अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जब तक वे लोग कुछ समझ पातीं, तब तक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे घर में फैल गई। आगजनी की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुुुुनकर कॉलोनी के तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने राजेंद्र और उसके घर वालों को बाहर निकाला। वहीं राजेंद्र का छोटा बेटा सनी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। उसके चेहरे और हाथों को आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। पीड़ित परिवार के मुताबिक आग से करीब एक लाख का सामान जल गया। झुलसे सनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed