फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ढाई घंटे में 14 किमी चली जननायक एक्सप्रेस

ढाई घंटे में 14 किमी चली जननायक एक्सप्रेस

Wed, 11 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे में 14 किमी चली जननायक एक्सप्रेस
ढाई घंटे में 14 किमी चली जननायक एक्सप्रेस
विज्ञापन

एक घंटे से ज्यादा उचौलिया स्टेशन पर खड़ी रही
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। अप जननायक एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को बुधवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से रोजा स्टेशन पहुंची। इतना ही नहीं उचौलिया से रोजा तक मात्र 14 किलोमीटर का सफर जननायक एक्सप्रेस ढाई घंटे में पूरा कर सकी।

बिहार के दरभंगा से पंजाब के अमृतसर जाने वाली अप-15211 जननायक एक्सप्रेस का रोजा जंक्शन पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे है। बुधवार को ट्रेन दरभंगा से चली तो उसके आगे लांगहाल (आपस में जुड़ीं दो मालगाडिय़ां) चल रहा था। ऐसे में टे्न को कई जगह रोकना पड़ा। करीब 3.30 बजे ट्रेन उचौलिया पहुंची। यहां से चलने के बाद शाम छह बजे रोजा जंक्शन पहुंच सकी। उचौलिया से रोजा तक का 14 किमी सफर तय करने में जननायक एक्सप्रेस को ढाई घंटा लग गया। इस दौरान उचौलिया स्टेशन पर ट्रेन खड़े रहने के दौरान यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed