{"_id":"59fb5a884f1c1bcd538bab55","slug":"101509644936-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट के निवर्तमान चेयरमैन ने कांग्रेस का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट के निवर्तमान चेयरमैन ने कांग्रेस का दामन थामा
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-30
कांट के निवर्तमान चेयरमैन ने कांग्रेस का दामन थामा
सपा से टिकट कटने पर लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नगर पंचायत कांट के निवर्तमान चैयरमैन रईस मियां बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्देश होगा उस पर अमल करेंगे।
बृहस्पतिवार को सपा ने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की थी। इस सूची में निवर्तमान चेयरमैन रईस मियां का नाम न होने से समर्थक गुस्सा गए। समर्थकों से राय मशवरा करने के बाद उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से वार्ता की। देर शाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा निवर्तमान चेयरमैन के आवास पर पहुंचे और उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर उनको कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है और जनता की राय लेकर ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। जो जनता कहेगी उसी हिसाब से वो आगे की रणनीति तैयार करेंगे।