फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Guru Dakshina's loan made on Lord Parashurama

भगवान परशुराम पर बना रहा गुरु दक्षिणा का ऋण

Sun, 29 Oct 2017 12:25 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 29 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Guru Dakshina's loan made on Lord Parashurama
मालखाना मोड़ पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चल रही राम कथा में कथा व्यास पंडित राम कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम पर गुरु दक्षिणा का ऋण बना रहा। वह इसे नहीं चुका सके। शस्त्र शिक्षा पूरी होने के बाद भगवान परशुराम अपने गुरु शिव जी को गुरु दक्षिणा देना चाहते थे। उन्होंने शिव जी से गुरु दक्षिणा के रूप में कुछ भी मांगने को कहा। इस पर शिव जी ने शेष नाग का सिर लाने को कहा।
विज्ञापन

गुरु की आज्ञा पर भगवान परशुराम शेष नाग का सिर लेने चल दिए। रास्ते में उनको शिव धनुष टूटने की घोर ध्वनि सुनाई दी। ध्यान लगाने पर पता लगा कि राजा जनक की सभा में शिव धनुष तोड़ा गया है। वहीं लक्ष्मण के रूप में शेषनाग मौजूद हैं। परशुराम जनक सभा में पहुंचे। यहां वह शिव धनुष तोड़े जाने को लेकर आक्रोशित हो गए। कई बार लक्षमण का सिर काटने की कोशिश की। बाद में उनको पता लगा कि श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद भगवान परशुराम जंगल में तपस्या करने चले गए। उन पर गुरु का ऋण हमेशा बना रहा। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज शुक्ला, डॉ. सत्य प्रकाश, अमन, उमा, शशी, साहिल, पूनम, मोहित, संजीव, अजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed