{"_id":"59dd118f4f1c1b9e678b5189","slug":"101507660175-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल परिसर में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल परिसर में मिली गंदगी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने मंगलवार को बंडा के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ आरपी रावत ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले उपस्थित पंजिका को चेक किया। इसके बाद तमाम अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद स्टोर रूम में दवाओं को चेक किया और उनका स्टाक रजिस्टर से मिलान कराया। डिलीवरी कक्ष, वार्ड, सहित तमाम जगहों कूड़ा और मकड़ी के जाले लगे देख सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है और अस्पताल का यह हाल है। डॉक्टर लोगों को साफ सफाई रखने को कहते हैं और खुद ही सफाई कराने की जरूरत नहीं समझते हैं। सीएमओ ने कहा कि अधिक से अधिक डिलीवरी अस्पताल में ही होनी चाहिए, साथ ही टीकाकरण में पूरी सावधानी से काम किया जाना चाहिए।