फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अचानक सीने में होने वाला दर्द बना सकता है ह्दय रोगी

अचानक सीने में होने वाला दर्द बना सकता है ह्दय रोगी

Sat, 30 Sep 2017 06:19 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
अचानक सीने में होने वाला दर्द बना सकता है ह्दय रोगी
शाहजहांपुर। विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में संगोष्ठी कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान हृदय रोग के लक्षणों और उपचार के बारे में डॉक्टरों ने विस्तृत चर्चा कर इस बीमारी से बचाव के सरल और घरेलू उपाय भी बताए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश भटनागर ने कहा कि भारत में यह रोग तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में सभी को रक्तचाप की नियमित जांच करानी चाहिए। डॉ.आरएस वर्मा ने कहा कि दिल के रोगियों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। अब तक उम्र के ढलाव पर यह बीमारी हुआ करती थी। पर बढ़ते प्रदूषण और तनाव के चलते युवा वर्ग खासा पीड़ित दिख रहा है। इसके लक्षणों को जरूर जानें और डॉक्टर से सलाह के बाद उपचार लें। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सिन्हा ने कहा कि सीने में होने वाला दर्द आपको हार्टअटेक का शिकार बना सकता है। अगर आपको सीने में किसी दबाव या जलन की शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें इसके अलावा बिना किसी वर्क आउट या मेहनत के ही थकान होना भी हार्ट अटैक की दस्तक हो सकती है। दिल को ज्यादा मेहनत की जरूरत तब होती है जब हृदय धमनियां कोलेस्ट्राल के कारण बंद हो जाती है। कई बार अच्छी नींद लेने के बाद ही आलस और थकान का अनुभव करते हैं और दिन में भी नींद आती है। गोष्ठी के बाद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें सभी ने बैनर पर दस्तखत कर हृदय रोग के प्रति सावधान करने का संदेश दिया। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक रस्तोगी, अमित द्विवेदी, सूर्यप्रताप, रोहित, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed