{"_id":"67a4f7098a097af86f02b506","slug":"youth-who-came-home-after-working-as-a-laborer-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128183-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मजदूरी करके घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मजदूरी करके घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 06 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिहवा। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के मेंहदूपार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर जनपद के कलनाखोर गांव में मजदूरी करने गया था। दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के मेहदूपार गांव का निवासी अजीत कुमार (32) पुत्र जंग बहादुर मजदूरी करता था। गुरुवार को भी सीमावर्ती जनपद सिद्धार्थनगर के कलनाखोर गांव में ग्राम पंचायत का काम करने गया था। दोपहर को काम करके भोजन करने के लिए घर आया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी लोगों ने मुकामी पुलिस को दी तो धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचीं। वहां पर उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन