फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth from 12 districts of UP-Maharashtra participated in the youth leadership training camp

Sant Kabir Nagar News: युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में यूपी-महाराष्ट्र के 12 जिलों के युवाओं ने लिया भाग

Sun, 27 Jul 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth from 12 districts of UP-Maharashtra participated in the youth leadership training camp
युवा नेतृ़त्व प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन के दौरान उप​​स्थित प्रतिभागी व प्र​शिक्षक ।
महुली(संतकबीरनगर)। गांवों में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास के रूप में, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का 8 दिवसीय आवासीय शिविर रविवार को उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

इस शिविर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 12 जिलों देवरिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, कन्नौज, बुलंदशहर, प्रयागराज, बस्ती, सीतापुर, इटावा, मेरठ तथा धारावी (मुंबई) से आए 44 चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह शिविर 19 से 27 जुलाई तक चला। शिविर का मूल उद्देश्य था युवाओं को साधना, सेवा और स्वाध्याय के माध्यम से आत्मिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, जिससे वे अपने गांव, समाज और देश के लिए एक जिम्मेदार, सेवाभावी एवं जागरूक नागरिक बन सकें। इस दौरान पारम्परिक खेलों कबड्डी, खो - खो का आयोजन किया गया। वहीं सफाई का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन

शिविर का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक अमित सिंह व रामाशीष द्वारा किया गया। उनके साथ अमित जैन, सुभाष गुप्ता, एवं स्थानीय युवाचार्य प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, रामेश्वर, प्रभुनाथ यादव, दुर्गेश वर्मा, प्रतिभा, विपिन और छोटेलाल वर्मा ने शिविर को जीवंत और प्रभावशाली बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed