{"_id":"6a2efd73097126f2be0806d8","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-kuano-river-dies-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152190-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के प्रजातिपुर के पास स्थित कुआनो नदी में रविवार को स्नान करते समय एक युवक डूब गया। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक को तलाश कर बाहर निकलवाया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उसकी पहचान बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बर्रोहिया कला गांव निवासी 21 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र रघुवर के रूप में हुई। बताया जाता है कि सत्येंद्र किसी कार्य से धनघटा आया था। धनघटा से लौटते समय कुआनो नदी में मुखलिसपुर पुल के पास स्नान करने चला गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सत्येंद्र की तलाश करने के बाद बाहर निकलवाया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सत्येंद्र प्रजापतीपुर अपनी रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदार के साथ नदी में स्नान करते समय हादसे का शिकार हो गया।