{"_id":"6afca6dd8bea421ae802fe16","slug":"cases-of-viral-fever-colds-and-coughs-rise-with-the-change-in-weather-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160713-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मरीज को बाहर का दवा लिखने पर चिकित्सक का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मरीज को बाहर का दवा लिखने पर चिकित्सक का तबादला
विज्ञापन
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में मरीज को बाहर से एंटीबायोटिक दवा खरीदने के लिए कहने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार का तबादला सीएचसी सांथा कर दिया है। उन्हें बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे सीएचसी में एक मरीज के लिए बाहर से एंटीबायोटिक दवा मंगाने को लेकर तीमारदारों ने हंगामा किया था। सांथा ब्लॉक के महदेवा नानकार निवासी विनोद कुमार दुबे ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित चिकित्सक पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया था।
मामले की जानकारी होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेतांक सिंह ने जांच कराई। इसमें लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित चिकित्सक को हटाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था। इसी के आधार पर सीएमओ ने तबादले का आदेश जारी किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेतांक सिंह ने बताया कि चिकित्सक को कार्यमुक्त कर दिया गया है।