{"_id":"6afca6fed1c1e8b9450752e3","slug":"census-2027-training-provided-for-the-self-enumeration-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-160731-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027 : स्वगणना अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027 : स्वगणना अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और इंटरमीडिएट कॉलेजों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक मकानों और परिवारों की जनसंख्या गणना की जाएगी।
प्रशिक्षक अखिलेश कुमार और अमरेश चौधरी ने स्लाइड के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट पर परिवार से संबंधित 40 सवालों के जवाब किस तरह दर्ज करने हैं। साथ ही सभी कॉलम सावधानीपूर्वक भरने और फॉर्म सबमिट करने की जानकारी दी। इस दौरान दिनेश कुमार चौहान, अरुण कुमार ओझा, शैलेंद्र शुक्ला और मोहम्मद सईद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐसे पूरी करें स्वगणना की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं।
अपना राज्य चुनकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। संभव हो तो पहले चरण में पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें।
मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
अपनी पसंद की भाषा चुनकर परिवार और प्रत्येक सदस्य का विवरण भरें।
निर्धारित सभी 40 सवालों के जवाब सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
भरी गई जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
सबमिट होने पर प्राप्त विशिष्ट स्वगणना आईडी सुरक्षित रखें और गणनाकर्मी के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं।