Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Draft publication of the electoral roll; objections can be filed until December 16.

Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Draft publication of the electoral roll; objections can be filed until December 16.
संतकबीरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। नवागत एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों को मतदाता सूची और पूरक सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति में किया गया है। नागरिक अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की जांच कर सकते हैं। इसमें नाम, आयु, लिंग, फोटो समेत अन्य विवरणों की शुद्धता भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, किसी नाम पर आपत्ति या अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता आदि में संशोधन, निवास परिवर्तन, ईपीआईसी प्रतिस्थापन और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पात्र मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक आवेदन कर सकते हैं।


बैठक में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश यादव, भाजपा के जिला मंत्री माधवेंद्र तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, बसपा के जिला सचिव अभिषेक कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव ईश्वर प्रसाद पाठक, शक्ति सिंह, जगभवन चौधरी और सहायक निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed