Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cases of viral fever, colds, and coughs rise with the change in weather.

Sant Kabir Nagar News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज

Wed, 18 Nov 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cases of viral fever, colds, and coughs rise with the change in weather.
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। घर-घर में बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। छठ पर्व के बाद जिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से अधिक मरीज विभिन्न मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और बदन दर्द के मरीज अधिक हैं। वहीं, डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार, इन दिनों वायरल बुखार के औसतन 300 मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने और त्योहारों के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, वायरल बुखार और इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आते हैं। कुछ मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि के साथ प्लेटलेट्स भी कम मिले हैं। ऐसे मरीजों को जांच और परामर्श के बाद दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों को दवाओं के साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


रात में पंखा चलाकर सोने से बचें

दिन में धूप और शाम को ठंडक के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके बावजूद कई लोग रात में पंखा चलाकर सो रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, रात में पंखे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यदि आदत के कारण पंखा चलाना जरूरी हो तो उसकी गति धीमी रखें। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और सर्दी-जुकाम या बुखार के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed