{"_id":"6a820a95fc5f1dc40b061526","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155681-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में रविवार को मार्केट करने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गहना गांव निवासी बब्लू गुप्ता (पुत्र हरेराम गुप्ता), थाना खजनी, गोरखपुर को कुछ लोग ऑटो से खलीलाबाद स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि वह बरदहिया बाजार में मार्केट करने आए थे। जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर घटना की जानकारी दी।
अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा व आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।