{"_id":"6a820a365cbda8c86e01cce0","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-ceiling-fan-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155678-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव
विज्ञापन
हरिनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर-10 में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे के अंदर छत के पंखे से लटका मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वार्ड नंबर-10 निवासी हरिनाथ पुत्र वंशबहादुर (28) चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई हरिनारायण, दूसरे नंबर के भाई सोभनाथ और छोटे भाई सूर्यनाथ हैं। परिजनों के मुताबिक उसके भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे हरिनाथ कमरे में गया। कुछ देर बाद परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो वह छत के पंखे से लटका मिला। यह देखते ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बेलहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरिनाथ की शादी करीब एक वर्ष पहले फुलमा से हुई थी। पति की मौत से पत्नी फुलमा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम है। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।