{"_id":"66a7f2b1405f8b13f00e92e4","slug":"youth-dies-in-collision-between-bikes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118448-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
Tue, 30 Jul 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
- बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती के पास हुई घटना, युवक ने नहीं लगाया था हेलमेट
रोसयाबाजार/पौली। धनघटा क्षेत्र के तिलकुपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार को बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती स्थित रामजानकी मार्ग पर बाइक से आ रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के तिलकुपुर गांव निवासी उत्तम कुमार (20) पुत्र दयाराम यादव दोस्त के साथ बाइक से बस्ती गया था। वहां से अकेले घर लौट रहा था। बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के रामजानकी मार्ग पर जैसे ही पहुंचा सामने से तेज गति से आ रही बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में उत्तम कुमार बेहोश हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गायघाट ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
रोसयाबाजार। घर का इकलौत चिराग उत्तम कुमार की मौत के बाद पिता दयाराम यादव बदहवास हो गए। पिता ने बताया कि उत्तम से बड़ी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सोचा था कि बेटा बड़ा हो गया और वह कुछ करेगा। लेकिन भगवान को नहीं मंजूर था। आज बेटा भी साथ छोड़ कर चला गया। इतना कहते ही वह अचेत हाे गए।