फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after being hit by a train; body found on railway track.

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 16 Aug 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train; body found on railway track.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा मगहर-खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद की ओर से कोतवाली पुलिस को दिए गए मेमो के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:20 बजे लोको पायलट ने सूचना दी कि मगहर-खलीलाबाद अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 533/07-09 के पास अचानक एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई और ट्रैक साफ नहीं था। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दी।
विज्ञापन

मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा, पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक महेश्वर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब 11:30 बजे मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग से पूरब ओएचई पोल संख्या 533/7 के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। उसकी पहचान शिव शंकर पुत्र कनीक लाल चौहान (23) निवासी ग्राम बयारा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस ने आवश्यक जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि रेलवे की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज कर शव को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed