फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth attacked over old enmity; case registered.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked over old enmity; case registered.
महुली। थाना क्षेत्र के धोपखर गांव में पुरानी रंजिश में बीते मंगलवार सुबह युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धोपखर गांव निवासी रवि पांडे पुत्र राजेंद्र पांडेय मंगलवार सुबह घर से सड़क की ओर जा रहा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर टूट गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed