{"_id":"60f5c2e58ebc3e6804280d90","slug":"youngster-raped-girl-child-khalilabad-news-gkp4024814147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमटी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची से सोमवार की शाम गुमटी में आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया।
एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची शाम पांच बजे के करीब आरोपी के पिता की गुमटी पर सामान खरीदने गई थी। उस दौरान गुमटी पर सिर्फ 12 वर्षीय आरोपी किशोर मौजूद था। आरोपी के पिता कहीं गए हुए थे। आरोप है कि बच्ची को आरोपी किशोर गुमटी में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।