{"_id":"6922293f978af40cda0600fc","slug":"young-man-caught-stealing-turned-out-to-be-mentally-unstable-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141681-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी करते पकड़ा गया युवक मनोरोगी निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी करते पकड़ा गया युवक मनोरोगी निकला
Sun, 23 Nov 2025 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे के निकट स्थित एक घर के बरामदे से चार मोबाइल और नगदी लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। गश्ती पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच में वह मनोरोगी निकला। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
टैक्सी स्टैंड तिराहे के निकट शुक्रवार देर रात घर के बरामदे में कुछ लोग फोन रखकर सो रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा। चार मोबाइल लेकर जैकेट से पैसा निकलने लगा। इसी दौरान हड़बड़ी के चलते आहत पाकर लोग जाग गए। शोर मचाने पर वह भागने लगा। लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया। शोर सुनकर पुलिस गश्ती टीम पहुंच गई। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि वह मानसिक रोगी है। वह क्षेत्र के सिकटहा गांव का रहने वाला है। परिजनों को बुलाकर हिदायत के साथ सुपुर्दगी दी गई है। संवाद