{"_id":"6574b4bc3eb1eb582d013924","slug":"young-man-burnt-in-in-laws-house-under-suspicious-circumstances-admitted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6618-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक झुलसा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक झुलसा, भर्ती
Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में राजस्थान से ससुराल आया युवक गंभीर हालत में झुलसा हुआ मिला है। ससुराल के लोगों ने उसे उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
राजस्थान के रहने वाले योगेश पुत्र वीरेंद्र 22 वर्ष की शादी मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में कंचन से हुआ था। काफी समय से कंचन अपने घर मेंहदावल रह रही थी। दो दिन पूर्व योगेश राजस्थान से मेंहदावल आया था। शनिवार को दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में वह गंभीर हालत में झुलसा हुआ मिला। ससुराल के लोग उसे उपचार के लिए मेंहदावल अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल प्रभारी आईडी गौरव ने कहा कि युवक 60 फीसदी से अधिक जला हुआ था। अस्पताल में लोगों ने उसे भर्ती कराया था। उसकी स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष मेंहदावल विजय कुमार दुबे ने कहा कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।