{"_id":"68447b0c29ded9740d09a7f9","slug":"you-will-have-to-wait-for-the-mark-sheet-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133803-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंक पत्र के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंक पत्र के लिए करना होगा इंतजार
Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को अंक पत्र के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। अंक पत्र अभी तक क्षेत्रीय मुख्यालय तक नहीं पहुंचा है। इधर विद्यार्थी स्नातक व इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर परेशान हैं, हालांकि स्कूलों ने नेट से निकले अंक पत्र के आधार पर नामांकन लेना शुरू कर दिया है।
यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए अंक पत्र चाहिए। इसका परिणाम घोषित हुए करीब एक महीना हो गया है। फिलहाल विद्यार्थियों को अंक पत्र के लिए अभी 10 दिन का और इंतजार करना होगा। 20 जून से पहले अंक पत्र आने की उम्मीद है। 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।
इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 45 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के कुछ डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन अंक पत्र निकाल रहे हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि अंक पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही अंक पत्र आता तो उसे वितरण के लिए कॉलेजों में भेज दिया जाएगा।