{"_id":"6971253585ac0cd06d09e4cc","slug":"work-plans-worth-five-crore-rupees-were-approved-in-the-city-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144817-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में पांच करोड़ की कार्य योजनाओं को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में पांच करोड़ की कार्य योजनाओं को मिली मंजूरी
Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन और सभासद- संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका सभाकक्ष में अध्यक्ष जगत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15वें वित्त से पांच करोड़ के विकास कार्याें की मंजूरी मिली है।
पालिका बोर्ड की बैठक में ईओ अवधेश कुमार भारती ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभासदों ने विकास को लेकर अपनी बात कहीं। कुछ सभासदों ने विकास कार्याें ने उदासीनता का आरोप लगाया, लेकिन बाद में सभी ने सर्व सम्मत से पांच करोड़ के विकास कार्याें पर मुहर लगाई। पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि 15 वें वित्त से करीब पांच करोड़ के विकास कार्याें पर सहमति बनी है। इसमें सड़कों का निर्माण, नालियों की निर्माण सहित अन्य विकास के कार्य शामिल है। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखकर पौधरोपण आदि के भी कार्य कराए जाएंगे। बैठक सभासदों में अपने अपने वार्ड में विकास कार्य को लेकर प्रस्ताव दिया। जिस पर काम कराए जाने की सहमति बनी। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहाकि नगर के विकास के लिए वह कृत संकल्पित है। हर वार्ड में कार्य कराया जाएगा। सदस्यों की जो मांग होगी उसके अनुरूप कार्य होगा। वार्ड में पानी की समुचित व्यवस्था कराए जाने का कार्य हो रहा है। जहां पर हैंडपंप की कमी है वहां हैंडपंप लगवाया जाएगा। इसके साथ ही नालियों पर स्लैब भी रखा जाएगा। उन्होंने सभासदों की समस्याओं को सुना ओर निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोहर सिंह, सभासद रीतू भारती, मीरा देवी, अवधेश चौरसिया, अभिषेक, दिलीप कुमार, प्रीति मिश्रा, राम प्रताप, सलमा खातून, जानकी देवी, बैजनाथ, साजिया, सुनीता, इस्लाम, ऋषि यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।