फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work outs diploma engineers staged

कार्य बहिष्कार कर डिप्लोमा इंजीनियरों ने धरना दिया

Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Work outs diploma engineers staged
धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। सभी तकनीकी विभागों, राजकीय विभाग, निगम, परिषदों, निकायों, प्राधिकरणों, तकनीकी शैक्षिक संस्थानों समेत अन्य विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने 24 दिन कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव की। संचालन पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अरविंद यादव ने किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजीनियर गामा प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति एवं व्यवहार अवर अभियंताओं के प्रति ठीक नहीं है। इतने लंबे आंदोलन के बाद भी डिप्लोमा इंजीनियरों को 48 सौ पे ग्रेड, सात, 14 और 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति दिए जाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जनपद अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इलेक्ट्रानिक एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपद अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि अभियंताओं का योगदान विकास में हमेशा रहता है, इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। धरना में सुप्रिया भारती, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, जेके पांडेय, राधेश्याम सिंह, सुरेश कुमार, रामकुंवर चौधरी, नागेंद्र पासवान, अशोक यादव, सियाराम, अनिल कुमार चौरसिया, शैलेष कुमार शुक्ला, बबलूमणि त्रिपाठी, शाबिर अली अंसारी, चंद्रशेखर, मनोज पाल, मनोहर सिंह यादव, विश्वजीत वर्मा,राम जनक, अवधेश कुमार, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सतीश चंद्र पांडेय, अजय कुमार यादव, कैलाश प्रसाद, राम विलास चौधरी, अभय नरायन द्विवेदी, राहुल यादव, प्रतीक श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed