{"_id":"6240a099d166eb169755b1fc","slug":"work-not-done-in-proper-way-khalilabad-news-gkp4312915100","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधि परिसर में लग रहे मानक विहीन पत्थर से संत नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि परिसर में लग रहे मानक विहीन पत्थर से संत नाराज
विज्ञापन
मगहर स्थित कबीर की समाधि के पीछे मानक विहीन लगरहे पत्थर।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधि परिसर में लग रहे मानक विहीन पत्थर से संत नाराज
- मगहर कबीर चौरा में चल रहे विकास कार्य का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर स्थित समाधि परिसर में फर्श पर लग रहे मानक विहीन पत्थर से संत नाराज हैं। महंत विचारदास ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता से शिकायत करते हुए मानक के अनुसार कार्य कराए जाने की बात कही है।
कबीर स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल तक पहुंचने के लिए परिसर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में तीन कार्यदायी संस्था कार्य करा रही है। पार्क, आडिटोरियम, संतकबीर अकादमी, एग्जीबिशन सेंटर आदि के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कार्यों में कार्यदायी संस्था के जरिए कबीर समाधि व मजार परिसर में फर्श पर पत्थर का कार्य, रंगाई-पुताई, परिसर के चारों तरफ रेलिंग लगवाई जा रही है। महंत विचारदास, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, संत पुजारी दास ने बताया कि समाधि के पीछे परिसर में फर्श पर लग रहे पत्थर के नीचे सिर्फ सफेद बालू रखकर लगा दिया जा रहा है। उसके नीचे गिट्टी मोरंग आदि कुछ नहीं लग रहा है। मानक की अनदेखी की जा रही है। इसे तत्काल ठीक तरीके से कराने की मांग की है। साथ ही इसकी शिकायत कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता से की है। इस संबंध में यूपीपीसीएल के अवर अभियंता चंद्रजीत यादव ने बताया कि ठेकेदार का एक्सीडेंट होने की वजह से लखनऊ में है। मिस्त्री को मना किया गया था कि बगैर मोरंग, गिट्टी के कार्य न करना, लेकिन वह जल्दबाजी में कार्य कर रहा था। जैसे ही मालूम हुआ उसे रोकवा दिया गया। इसे मानक अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।