{"_id":"66e5c5879858790f280c3ce6","slug":"womens-demonstration-on-road-condition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120743-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क की बदहाली पर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क की बदहाली पर महिलाओं का प्रदर्शन
Sat, 14 Sep 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवरिया के टोला महुवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवरिया के टोला महुआ में गंदगी के साथ सड़क की स्थिति बदहाल होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की।
ग्रामीण हसीना बानो, खतुनिशा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि गांव में गंदगी व जलभराव से लोग परेशान हैं वहीं गांव में आने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हो गया है। हल्की बारिश होते ही गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। सड़क पर कीचड़ तथा दुर्गंध से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी तथा प्रधान से शिकायत दर्ज करने के बाद भी इस नारकीय जीवन से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
ग्राम पंचायत अधिकारी कभी गांव में नहीं आते हैं। केवल विकास खंड पर पहुंचकर ग्राम पंचायत के विकास का खाका कागजों में खींच रहे हैं, जिसे लेकर गांव में असंतोष व्याप्त है। गांव के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए गांव के मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान नसीबो, निशा, रुखसाना, हजारा बानो आदि मौजूद रहीं।