{"_id":"6aa6faf4eac8c43d9a013368","slug":"learned-how-to-enter-data-into-online-records-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157213-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन अभिलेखों की फीडिंग सीखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन अभिलेखों की फीडिंग सीखी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिसिंग व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने और विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चल रहे सात दिवसीय सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को विभिन्न ऑनलाइन अभिलेखों की फीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट और फाइनल रिपोर्ट समेत डाटाबेस सर्विस से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आठ से 14 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों से दो-दो आरक्षी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान डीसी अहमद रजा ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर पुलिस अभिलेखों और विवेचना से संबंधित सूचनाओं की सटीक, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण फीडिंग की जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों को बताया गया कि सीसीटीएनएस के विभिन्न मॉड्यूल में सूचनाओं की सही प्रविष्टि से विवेचना और अभिलेखीय कार्य को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है। संवाद