फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The water level of the Rapti River dropped by 11 centimeters, bringing relief to the people of the area.

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर 11 सेंटीमीटर घटा, क्षेत्र के लोगों को मिली राहत

Mon, 14 Sep 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Rapti River dropped by 11 centimeters, bringing relief to the people of the area.
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 24 घंटे में नदी का जलस्तर 11 सेंटीमीटर घटा। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शाम चार बजे राप्ती नदी का जलस्तर 76.19 मीटर दर्ज किया गया था। रविवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 76.10 मीटर रहा। इसके बाद शाम चार बजे जलस्तर 76.08 मीटर दर्ज किया गया। इस तरह शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम चार बजे के बीच नदी के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की कमी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे भी नदी का जलस्तर 76.19 मीटर दर्ज किया गया था और शाम चार बजे तक इसी स्तर पर बना रहा। रविवार को जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध की सुरक्षा के साथ ही जलस्तर में कमी के कारण तटबंध के धंसने की आशंका को लेकर भी सतर्क हैं। संबंधित अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। तटबंध के साथ ही नदी के जलस्तर की भी नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed