{"_id":"6aa6fc027603b473b30262f8","slug":"emphasis-placed-on-increasing-political-participation-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157231-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के निकट रविवार को सैंथवार मल्ल सभा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर निर्णय लेगा।
मुख्य अतिथि सैंथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि जो राजनीतिक दल सैंथवार मल्ल समाज को कम से कम पांच या उससे अधिक विधानसभा टिकट देगा, समाज उस पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और सामूहिक रूप से निर्णय लेने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि सैंथवार मल्ल सभा को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता के आधार पर आगामी चुनाव में राजनीतिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सभा के संरक्षक एवं जूनियर इंजीनियर शमशेर सिंह ने कहा कि समाज लंबे समय से भाजपा के साथ मतदान करता रहा है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी के मामले में उसे अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में भाजपा को मजबूत करने में सैंथवार मल्ल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पीयूष सिंह सैंथवार ने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज जागरूक समाज है और हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की अपील की। बैठक का संचालन अजय सिंह सैंथवार ने किया।ी