फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers in distress due to night-time power cuts.

Sant Kabir Nagar News: रात में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

Mon, 14 Sep 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers in distress due to night-time power cuts.
सेमरियावां। सेमरियावां ब्लॉक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के अंतर्गत गांवों में रात के समय बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच रोस्टिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटे जाने से लोगों की नींद में खलल पड़ रही है। महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

सूरज की तपिश बढ़ने के साथ रात में उमस भरी गर्मी भी लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में बिजली की आंखमिचौली ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कहीं लो वोल्टेज तो कहीं फेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। लगातार हो रहे फाल्ट के चलते बिजली उपकेंद्रों के फोन भी घनघना रहे हैं। सेमरियावां ब्लॉक के करमाखान बिजली उपकेंद्र के पांच फीडर सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी और केशवापुर हैं। इन फीडरों से करीब 130 गांव और मजरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 13 लाइनमैन की तैनाती की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रोस्टिंग कटौती के कारण रात में बमुश्किल दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

रातभर जारी रही कटौतीक्षेत्र के इरशाद अहमद, दयाराम, अबूजर चौधरी और राम कुमार आदि ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे रोस्टिंग कटौती के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed