{"_id":"6aa6fb800cecd371c30f8bdf","slug":"haritalika-teej-will-be-observed-today-married-women-will-observe-a-waterless-fast-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157245-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज मनाई जाएगी हरितालिका तीज, सुहागिनें रखेंगी निर्जल व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज मनाई जाएगी हरितालिका तीज, सुहागिनें रखेंगी निर्जल व्रत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हरितालिका तीज का पर्व साेमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पर्व को लेकर शहर में रविवार देर शाम तक पूजा सामग्री और नए वस्त्रों की दुकानों पर चहल-पहल रही।
पंडित बृजेश मिश्रा के अनुसार, मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं। कई महिलाएं मिट्टी या बालू से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करती हैं।
महिलाएं माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित कर सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। कई स्थानों पर तीज की कथा, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साड़ी विक्रेता पीयूष रूंगटा ने बताया कि तीज को लेकर महिलाओं में नई साड़ियों और अन्य वस्त्रों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। बाजार में रविवार को देर शाम तक खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही।