फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women will self dependent then country will developed

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो देश का होगा विकास

Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women will self dependent then country will developed
सेमरियावां ब्लॉक सभागार में अमर उजाला अपराजिता के तहत नारी शसक्तीकरण गोष्ठी में शपथ दिलाते पीडी - फोटो : KHALILABAD
फोटो के साथ
विज्ञापन

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो देश का होगा विकास
- अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां/ संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए गए। साथ ही महिलाओं को कुपोषण से बचने और स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी देश व समाज का संपूर्ण विकास होगा। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को संगठित कर स्वयं सहायता समूहों के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर के स्वयं सहायता समूह की महिला रुमा का हवाला देते हुए कहा कि उसकी कसीदाकारी आज की आज पूरे विश्व में मांग है। उन्होंने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चावल, आटा व अन्य खाद्यान्यों की पैकेजिंग, पापड़ बनाने और बकरी पालन आदि का काम कर सकती हैं। आरके चतुर्वेदी ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।
विज्ञापन

जिला पोषण विशेषज्ञ अजीत सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कुपोषण से बचाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि मां के गर्भ धारण करने से लेकर बच्चे के दो वर्ष की उम्र तक का समय पोषण के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि प्रत्येक महिला अपने और परिवार के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक रहे। ब्लॉक पोषण सखी शशि प्रभा मिश्र ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय, एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव रजनी सिंह, राम प्यारे, अश्वनी सिंह, अश्वनी गौतम, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अहम जानकारी मिली
- ब्लॉक पोषण सखी सेमरियावां शशि प्रभा मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में अहम जानकारी मिली। आज महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं।
-
----------
आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली
- सालेहपुर की जानकी देवी ने कहा कि कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। अब हम पूरे मनोयोग से अपने उत्पाद को बेहतर बनाएंगे।
---
नाम कमा रही हैं महिलाएं
- उंचहरा कलां की विद्यावती देवी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मेहनत और लगन के बलबूते देश-विदेश में नाम भी कमा रही हैं। हम सब भी ऐसा कर सकते हैं।
----
होने चाहिए ऐसे कार्यक्रम
- सालेहपुर की जफरुन्निसा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम में काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed