{"_id":"627561b663b29b411d3f6075","slug":"women-died-during-cure-khalilabad-news-gkp4359393128","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
तरयापार गांव निवासी मृतका सावित्री पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
- छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
- पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/ संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के तरयापार में जमीन संबंधी विवाद में संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तरयापार निवासी कौशल पांडेय और अमरनाथ पांडेय के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम विवादित जमीन पर लगाए गए बांस- बल्ली को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उसी दौरन अचानक सावित्री देवी पत्नी कौशल पांडेय की साड़ी में संदिग्ध हाल में आग लग गई। परिजन उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
बेटे आशुतोष पांडेय का आरोप है कि उसकी जमीन में लगा बांस-बल्ली विपक्षी अमरनाथ, शशिभूषण, रामचंद्र आदि उखाड़ने लगे। जब वह और उसकी मां ने मना किया तो लोग उसे मारने-पीटने लगे। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मां के शरीर में आग लगा दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि झुलसी महिला की मौत की सूचना के बाद दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। छह आरोपितों में एक नाबालिग है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पांच विश्वा जमीन के विवाद में गई महिला की जान
धनघटा। तरयापार निवासी कौशल पांडेय और अमरनाथ पांडेय के बीच पांच विश्वा जमीन का विवाद है। इसी विवाद में एक पक्ष की महिला की जान चली गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के कुछ बुजुर्गों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से दोनों पक्ष ने जमीन लिया था। उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया।