{"_id":"6747578372d7368abc017849","slug":"womans-body-found-in-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124546-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामपुर दक्षिणी गांव निवासी लालमन पुत्र छब्बू ने सूचना दिया कि बहन शकुंतला (35) की शादी 15 वर्ष पहले रंगीलाल निवासी पीपरपति थाना लालगंज जनपद बस्ती के साथ हुई थी। शकुंतला के मनोरोगी होने के कारण रंगीलाल ने रिश्ता खत्म कर लिया था। शकुंतला अक्सर बिना घर पर बताएं कहीं चली जाया करती थीं फिर कुछ दिनों के बाद वापस आ जाती थी। इसी तरह पांच दिन पूर्व वह बिना किसी को कुछ बताएं लापता हो गई थी।
बहन शकुंतला का शव गांव के धान के खेत में पड़ा है। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बहन शकुंतला का शव गांव के धान के खेत में पड़ा है। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।