फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman's body found dumped in Saryu canal, not identified

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में उतराया मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 03 Aug 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found dumped in Saryu canal, not identified
- दुधारा क्षेत्र के चोरहा गांव पुल के पास का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर चोरहा गांव पुल के पास सरयू नहर में महिला का शव उतराया दिखाई दिया। नहर में पानी के तेज बहाव तेज से शव चिउटना गांव पुल के पास पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती जनपद से सरयू नहर की उप शाखा जनपद के देवरिया विजई, भैंसवरिया, उसराशहीद, चिउटना होते हुए खलीलाबाद की ओर से निकली है। सुबह 8 बजे चोरहां पुल के पास महिला का शव उतराता लोगों ने देखा। शव की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन

सूचना पर बाघनगर चौकी पुलिस ने पहुंच गई। नहर में पानी के तेज बहाव से महिला का शव आगे बढ़ता रहा। पुलिस ने छपिया नहर फाटक के पास शव को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रवाह से महिला का शव आगे बढ़ता रहा। पुलिस बल के साथ एसओ भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिउटना चौराहे पर सरयू नहर पुल से सौ मीटर पहले पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान कराई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed