{"_id":"673b850eb93312979d012cb3","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-screams-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124011-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मची चीख-पुकार
Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पूर्वी तरफ पुरानी तहसील के पीछे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों में रेलवे से सूचना मिलने के बाद जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज यादव की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। सूचना पर पहुंच परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मुन्नी देवी (55) वर्ष पत्नी कमलेश प्रजापति निवासी स्टेशन पुरवा खलीलाबाद के रूप में हुआ है, जिनकी शिनाख्त परिजनों ने आकर किया।
उनके बेटे राज प्रजापति ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह पांच बजे मां नित्य क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक पर गई हुई थी। जो काफी देर तक घर नहीं आई। इसके बाद उन लोगों ने मां को तलाशना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद उसे कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थिति मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे राजा को विश्वास नहीं हो रहा है कि उसकी मां अब उनके बीच नहीं हैं।