{"_id":"69e137f074534b33870f342c","slug":"woman-assaulted-police-action-demanded-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149184-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला के साथ मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला के साथ मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र अंतर्गत परसहिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता सोना, पत्नी जगदंबा प्रसाद ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर उसे घसीटा। विरोध करने पर आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उसके पेट पर भी प्रहार किया गया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद उसे ऑपरेशन कराना पड़ा। महिला का कहना है कि उसके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, वह अपनी सास और पांच साल के बच्चे के साथ रहती है। आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। घटना 13 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ बेलहरकला अनिल कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।