फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman assaulted after entering home, report filed

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted after entering home, report filed
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में लाठी-डंडों से लैस होकर आए लोगों ने घर पर चढ़कर महिलाओं से मारपीट की। हमले में एक महिला की बाईं हाथ टूट गई, जबकि दूसरी महिला का सिर फट गया। शोर सुनकर गांववालों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश, आकाश, सुभाष और अंकित पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अंजना ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को शाम विपक्षी जगदीश, आकाश, सुभाष, अंकित व अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उसके घर आ धमके। उस समय घर पर अंजना के साथ उसकी जेठानी शोभा व शकुंतला पुत्री हजारी मौजूद थीं। आरोप है कि विपक्षी गाली देने लगे। मना करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में अंजना का बायां हाथ टूट गया, जबकि शोभा देवी का सिर फट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed