फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With increased melting of fog

कोहरे के साथ बढ़ी गलन

Tue, 15 Dec 2015 11:49 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिनों से सुबह शाम आसमान में तेज कोहरे के साथ ही हवा चल रही है जिससे गलन बढ़ती जा रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वही वाहनों चालक सुबह और शाम को लाइट जलाकर चल रहे है।
विज्ञापन

 ठंड बढ़ने के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को पानी आदि भरने में काफी दिक्कतें हो रही है। दिसंबर माह में दिन बीत चुका है।
आसमान में घना कोहरा छाने लग रहा है। सुबह और शाम में कोहरा अधिक होने के साथ ही गलन बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के कारण लोग सुबह और शाम में सड़कों पर कम ही दिख रहे है। मंगलवार को बदले मौसम ने लोगों के लिबास बदल दिए।
ठंड का एहसास हुआ तो लोगों ने आग जलाकर राहत की सास ली। वही ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढने से काफी खुश है। उन्हे उनकी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गोला बाजार में रहने वाले दिलीप अग्रहरि, बजरंगी लाल आदि का कहना है कि सुबह ही बिजली कट जा रही है। जिससे   सबसे ज्यादा गर्म पानी की दिक्कत उत्पन्न हो जा रही है।

बिजली विभाग को चाहिए कि सुबह के समय कटौती बंद करे, जिससे की पानी की समस्या न हो। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार देहात क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था न होने से गरीब              व असहाय लोग परेशान है।       क्षेत्र के करमैनी, बढ़या, मिश्रौलिया, हनुमानगंज चौराहा, ढोढ़ बाजार व नौलखा जैसे प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।   प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं    दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed