{"_id":"5fb2c7508ebc3e9c02168a57","slug":"with-head-constable-2-died-in-accident-khalilabad-news-gkp3733918106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
विज्ञापन
हादसों में हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के निवासी थे हेड कांस्टेबल
दूसरी घटना में खुद की शादी का कार्ड बांट लौट रहे भेड़ौरा-पिकौरा के युवक की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सोमवार की देर शाम बेलहर कला क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए हादसों में हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के माफी नगवा खास गांव निवासी 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला बेलहर कला थाने के पिपरा प्रथम पुलिस चौकी पर तैनात थे। सोमवार को मूर्ति विसर्जन में भगौसा घाट पर उनकी ड्यूटी लगी थी। मूर्ति विसर्जन ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह वापस बाइक से चौकी पर लौट रहे थे। अभी वह बेलहर खुर्द गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान एक बाइक से पहले उनकी बाइक की टक्कर हुई। इससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने से लापरवाही पूर्वक तेज गति से गुजरा ट्रैक्टर उनके ऊपर से होकर गुजर गया। इससे हेड कांस्टेबल घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद एसओ अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के साथ पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दूसरी घटना क्षेत्र के पलनिया के पास घटित हुई है। जहां एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय डब्बू उर्फ मुंशी पुत्र शिव नरायन निवासी भेड़ौरा-पिकौरा का रहने वाला था। वह अपनी शादी का कार्ड रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के वहां से बांट कर बाइक से घर लौट रहा था और हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।