फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wine shop conduct in pm aawas

पीएम आवास में चल रही सरकारी शराब की दुकान

Thu, 18 Feb 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
wine shop conduct in pm aawas
मेंहदावल के डमरूवर गांव प्रधानमंत्री आवास में चल रहा देशी शराब की दुकान। - फोटो : KHALILABAD
पीएम आवास में चल रही सरकारी शराब की दुकान
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत डमरुबर का मामला, जिम्मेदार मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ग्राम पंचायत डमरुबर में प्रधानमंत्री आवास में सरकारी देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। अब अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत डमरुबर में स्थित टडवरिया-गनवरिया मार्ग पर रामकमल वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी के रूप में चयनित हुए। सरकार से धनराशि मिलने के बाद उन्होंने आवास बनवाया। अब उस आवास में सरकारी देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि प्रधानमंत्री आवास का प्रयोग व्यवसायिक रुप में किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ महाबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना छत विहीन परिवारों के लिए संचालित है। लाभार्थी के जरिए भवन को किराए पर दिया जाना नियम के खिलाफ है। बीडीओ को निर्देश देकर शराब की दुकान को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी के जरिए भवन को किराए पर देने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच आख्या प्राप्त होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed