फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   will reform ramjaanki road

जिले की सीमा में 34.76 किलोमीटर तक रामजानकी मार्ग की सुधरेगी दशा

Fri, 19 Aug 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
will reform ramjaanki road
राम जानकी मार्ग बनेगा फोरलेन। - फोटो : KHALILABAD
जिले की सीमा में 34.76 किलोमीटर तक रामजानकी मार्ग की सुधरेगी दशा
विज्ञापन

- जारी हुई राजाज्ञा, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
- बस्ती के छपिया से गोरखपुर के सिकरीगंज की सीमा तक सड़क चौड़ीकरण पर खर्च होगे 307 .11 करोड़ रुपये
- सड़क के संवरने से गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर आदि जनपदों से अयोध्या और लखनऊ की कम होगी दूरी
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। अयोध्या-बिहार और नेपाल को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना के तहत संतकबीरनगर की सीमा में भी 34.76 किलोमीटर की दूरी में काम कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर आदि जनपदों से लखनऊ और भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या की दूरी कम हो जाएगी।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2019 में रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की घोषण की थी। अयोध्या से बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बिहार और नेपाल तक रामजानकी मार्ग गया हुआ है। अयोध्या से बस्ती तक की सड़क एनएच 27 से जुड़ी है। जबकि छावनी से लेकर छपिया तक बस्ती की सीमा में रामजानकी मार्ग है। बस्ती की सीमा में रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। एनएचआई के मुताबिक बस्ती की सीमा में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। जबकि संतकबीरनगर की सीमा में बस्ती के छपिया से गोरखपुर के सिकरीगंज तक 34.76 किलोमीटर की दूरी तक सड़क है। योजना के मुताबिक रामजानकी मार्ग को टू लेन पेव्ड सोल्डर किया जाना है। इस सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाना है। जिले की सीमा में 34.76 किलोमीटर दूरी तक सड़क चौड़ीकरण पर 307.11 करोड़ खर्च होना है। बजट भी आवंटित हो चुका है। वैसे अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। जबकि इसे मानक के अनुसार दस मीटर किया जाना है। इसका एग्रीमेंट भी हो चुका है। भूमि अधिग्रहण के लिए जारी की गई सूची में सोनहन से लेकर बंसवारी गांव तक के किसानों की जमीन का विवरण दिया गया है। वहीं सड़क के दायरे में पड़ने वाले लोहरैया, डिहवा बाजार, तामा, सिरसी, टांडा, हैंसर बाजार, धनघटा, भिऊघाट, मुठही कला, शनिचरा बाजार, पारा, मड़पौना, दुलहापार, पौली आदि कस्बों में सड़क निर्माण के दायरे में आने वाले मकान, दुकान भी हटाए जाएंगे। लंबे समय से इस ऐतिहासिक मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की मांग लोग करते चले आ रहे थे। बस्ती जिले के छावनी से कटकर बिहार होते हुए नेपाल तक जाने वाली सड़क के निर्माण से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही संतकबीरनगर से अयोध्या लखनऊ बिहार नेपाल का सफर भी आसान हो जाएगा। एसडीएम धनघटा डॉक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के संबंध में शासन का जो निर्देश होगा, उसका अनुपालन कराएंगे।
विज्ञापन

इंसेट
संतकबीरनगर की सीमा में 34.76 किलोमीटर दूरी तक सड़क के चौड़ीकरण किए जाने के लिए अनुबंध पत्र गठित किया जा चुका है। ठेकेदार के जरिए शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके राय, सहायक अभियंता नेशनल हाईवे बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed