फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wife also died 10 minutes after husband's death

Sant Kabir Nagar News: पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wife also died 10 minutes after husband's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के गनवरिया में पति-पत्नी दोनों की एक साथ अर्थी उठी। जिसको लेकर गांव में पूरे दिन चर्चा होती रही। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


गनवरिया निवासी हरी 60 वर्ष पुत्र मनराज लंबे समय से बीमार थे। वह खाना खाकर रविवार की देर रात सोने गए थे। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी शकीला 57 वर्ष पति को देखने गई थी। उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो बुलाने लगी लेकिन काफी देर तक बुलाने के बाद भी आवाज नहीं आई तो शोर मचाने लगी। जिसके बाद परिजन पहुंच गए। सभी ने देखा तो पता चला कि उनकी मौत हो गई। हालांकि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घटना के दस मिनट बाद ही उनकी पत्नी शकीला ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की एक साथ मृत्यु की जानकारी होने पर पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी रोने विलखने लगे जिसके बाद पूरे गांव के लोग पहुंच गए। घटना सामान्य मौत की बताई जा रही है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed