फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When the sun came out, there was relief from the cold, the activity increased

Sant Kabir Nagar News: धूप निकली तो ठंड से मिली राहत, बढ़ी चहल-पहल

Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
When the sun came out, there was relief from the cold, the activity increased
दिन में धूप निकलने से सड़क पर बढ़ी चहल-पहल।
संतकबीरनगर। पिछले चार दिनों से ठंड की वजह से लोग काफी परेशान रहे। गिरते तापमान के कारण बेवजह घर से बाहर निकलने से लोग बचते रहे और खुद को घर तक सीमित कर लिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाजारों में चहल-पहल देखने को मिला। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। किसान भी खेतों में खर-पतवार हटाने के लिए काम करते देखे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह बादलों के बीच सूर्य के दर्शन हुए तो दिनभर धूप बनी रही। इससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है। धूप के कारण बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग खरीदारी करते नजर आए। बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहे तो महिलाएं घरों की छतों पर धूप का आनंद लेती रहीं। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी पर अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की भीड़ ज्यादा देखी गई। कोहरा न रहने से वाहन चालकों को भी राहत मिली।
विज्ञापन

दिन ढलने के बाद शाम को फिर ठंड और गलन का असर देखने को मिला। बढ़ती ठंड के कारण लोग जल्द ही घर निकल गए। जो लोग शहर में रहे वह अलाव का सहारा लेते रहे। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा भी सक्रिय है। जहां जरूरत होगी वहां अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
खेतों में दवाओं का छिड़काव करने में जुटे किसान
धूप निकलने के बाद किसान भी खेतों में खर-पतवार नाशक दवाओं का छिड़काव करने में जुट गए हैं। नैनीडीहा निवासी किसान दिनेश कुमार ने कहा कि धूप निकलने से खर-पतवार नाशक दवा का असर बढ़ जाता है। इसलिए खेतों में दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। डीघा के किसान राधेश्याम चौरसिया ने बताया कि खेतों में खर-पतवार उग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed